बलिया। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 20 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से एक पिपिया में रखी कच्ची शराब के अलावा नौसादर, यूरिया और फिटकरी जैसी अपमिश्रण सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार 13 जून की रात मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूर्यपुरा निवासी ओमप्रकाश कश्यप उर्फ सेट्टी (38) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सुखपुरा में आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं, जिससे वह अवैध शराब कारोबार का पुराना आरोपी माना जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण, हेड कांस्टेबल रामचन्द्र यादव तथा कांस्टेबल संदीप पटेल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








