Search
Close this search box.

मीरजापुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना मामलों की डिजिटल मॉनिटरिंग को दी गति, i-RAD/e-DAR ऐप प्रशिक्षण सम्पन्न

मीरजापुर । पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित माँ विंध्यवासिनी सभागार में जनपद के सभी थानों पर तैनात उप निरीक्षकों एवं सीसीटीएनएस कर्मियों को i-RAD एवं e-DAR ऐप के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात गायत्री यादव तथा एनआईसी के रोल आउट मैनेजर नितिन श्रीवास्तव ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित अभियोगों की समयबद्ध एवं सटीक फीडिंग की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

इस दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना मामलों के डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, डेटा अपलोडिंग तथा पीड़ितों को मिलने वाली सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से संबंधित घायल व्यक्तियों की Victim ID Generation प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया गया, जिससे पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और दुर्घटना संबंधी मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। यह पहल सड़क सुरक्षा एवं पीड़ित सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें