Search
Close this search box.

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म व नाबालिग अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

मीरजापुर । पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिगों के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में ओम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना चुनार पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ फिरोज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इसके अलावा थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक अन्य मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा सभी मामलों में पीड़िताओं को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

उधर थाना चिल्ह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

जनपदीय पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल चार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में 33 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

मीरजापुर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें