Search
Close this search box.

नागपुर के श्रीनाथ मठ में 29 जून को होगा भव्य रोट पूजन, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

बलिया । रसड़ा तहसील क्षेत्र के नागपुर ग्राम पंचायत स्थित श्री 1008 श्रीनाथ मठ पर आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले वृहद रोट पूजन समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस धार्मिक महोत्सव में दो लाख से अधिक श्रीनाथ भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए 551 क्विंटल प्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य 10 जून से ही शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रसाद निर्माण में 300 क्विंटल आटा, 150 क्विंटल चीनी, 3 क्विंटल सौंफ, 400 टीन घी तथा 25 ट्राली लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। लगभग चार दर्जन कारीगर लगातार रोट बनाने में जुटे हुए हैं। इस आयोजन पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसका वहन नागपुर और मोतिरा गांव के लोग करेंगे।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने बलिया, गाजीपुर, मऊ तथा बिहार के कई गांवों में स्वयं जाकर निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चार प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। आयोजन स्थल पर 50 ध्वनि यंत्रों की व्यवस्था की जाएगी तथा समिति के स्वयंसेवक 10 वॉकी-टॉकी के माध्यम से समन्वय बनाए रखेंगे। धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का यह विशाल आयोजन क्षेत्र का प्रमुख आध्यात्मिक उत्सव माना जा रहा है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें