Search
Close this search box.

गड़वार में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत स्वावलंबन कैंप आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बलिया । जिलाधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में विकास खंड गड़वार में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा स्वावलंबन कैंप एवं सहकर्मी सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना था।

कैंप के दौरान उपस्थित महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए बताया कि शासन की मंशा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की है। साथ ही महिला सुरक्षा, अधिकारों, शिक्षा और स्वरोजगार के अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, रिशु श्रीवास्तव एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ लेने के लिए उत्साह दिखाया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें