वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार, 24 जून 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुझावों और लंबित मामलों को विस्तार से रखा। कार्मिक विभाग ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए शंकाओं का समाधान किया तथा आवश्यक मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक का उद्देश्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, पारस्परिक सहयोग तथा समन्वय को मजबूत करना था। इस दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े अनेक विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया और समाधानोन्मुख दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई।

इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, एम.ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज सहित कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित संवाद और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।







