बलिया । जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के नेतृत्व में बुधवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावे तथा कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी, महिला नेत्री उषा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना उपाध्याय, प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा राजेंद्र प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और घोटालों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं तथा अब करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर से जुड़े दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की खबरों ने लोगों को आहत किया है।
ओमप्रकाश तिवारी, उषा सिंह, मुन्ना उपाध्याय और राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यदि मंदिर से जुड़े आर्थिक मामलों में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर हीराराम, विनोद सिंह, राहुल चौबे, अमरनाथ पासवान, मदन यादव, वंश बहादुर भारती, शाहिद अली, रघुनाथ पाल, महाप्रताप चौबे, संग्राम तिवारी, शशिकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







