Search
Close this search box.

नाले में खड़े होकर बीजेपी पार्षद ने मनाया जन्मदिन, सफाई व्यवस्था पर जताया विरोध

आगरा, उत्तर प्रदेश। आगरा में सफाई व्यवस्था को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बीजेपी पार्षद किशन नायक ने इलाके के गंदे नाले में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाया और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

पार्षद किशन नायक का आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र के नाले की सफाई को लेकर 12 से अधिक बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद नाले की सफाई नहीं कराई गई। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज पार्षद ने विरोध दर्ज कराने के लिए नाले में खड़े होकर केक काटा और जन्मदिन मनाया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। पार्षद का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि की शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पार्षद के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें