Search
Close this search box.

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात इनामी अपराधी संजय उर्फ संजीव ढेर, संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य शूटर

लखनऊ । जनपद लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड क्षेत्र में दिनांक 27.06.2026 को पुलिस और एक कुख्यात इनामी अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली। संजय उर्फ संजीव, पुत्र हरीराम, निवासी ग्राम चक कोदार, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर, जो लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित था, मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, संजय उर्फ संजीव चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और उस पर हत्या सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप थे। वह अम्बेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या जनपदों में हुई कई सनसनीखेज हत्याओं में वांछित था। उस पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा ₹1,00,000 का इनाम घोषित किया गया था।

बताया गया कि वह दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराधों को अंजाम देता था। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है तथा उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें