Search
Close this search box.

सपा नेता मुकेश यादव भीषण गर्मी और सूखे को देखते हुए किसानों के सिंचाई का बि‍ल माफ करे सरकार

गाजीपुर। सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी और सूखे को देखते हुए सरकार किसानों को राहत पहुंचाने वाली योजनाओं को तत्‍काल प्रदेश में लागू करे जिससे अन्‍नदाता किसान को राहत मिले और धान तथा अन्‍य फसलों को अधिक से अधिक पैदा कर सके। उन्‍होने बताया कि भीषण गर्मी और सूखे को देखते हुए धान की नर्सरी सूख रही है और नष्‍ट हो रही है।

इसलिए सरकार किसानों को तत्‍काल सिंचाई के लिए बिजली बिल माफ कर सके जिससे कि किसान पर्याप्‍त मात्रा में अपने उपलब्‍ध संसाधनों से धान की नर्सरी की सिंचाई कर सके। इसके अलावा पशुओं के हरे चारे को भी पानी की अधिक जरुरत पड़ रही है। इसको देखते हुए भी सरकार को किसानों का बिल माफ करने की घोषण करनी चाहिए।

धान की नर्सरी कुछ ही दिनों में तैयार हो जायेगी और रोपाई के लिए रसायनिक खाद की जरुरत पड़ेगी। सरकार हर सरकारी खाद्य केंद्रों पर यूरिया, डीएपी पर पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध करा दे जिससे कि किसानों को खाद आसानी से मिल सके।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें