Search
Close this search box.

रोज़ा रेलवे कॉलोनी में पाइप्ड नेचुरल गैस सेवा शुरू, 4,500 रेलवे क्वार्टरों को मिलेगा लाभ

चन्दौली। /डीडीयू नगर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित रोज़ा रेलवे कॉलोनी में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। योजना के तहत पहले उपभोक्ता को गैस कनेक्शन देकर नियमित गैस आपूर्ति शुरू की गई। इस पहल से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध गैस आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

गेल गैस कंपनी के साथ हुए समझौते के अनुसार मंडल मुख्यालय की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों के लगभग 4,500 आवासीय क्वार्टरों तथा 16 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को डीपीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह परियोजना रेलवे आवासों में आधुनिक ऊर्जा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पाइप्ड नेचुरल गैस उपलब्ध होने से अब उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और भंडारण की परेशानी से राहत मिलेगी। गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचेगी, जिससे समय की बचत के साथ सुविधा और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी। प्राकृतिक गैस स्वच्छ ईंधन होने के कारण यह पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल है तथा प्रदूषण कम करने में सहायक साबित होगी। रेलवे प्रशासन ने इसे कर्मचारियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें