लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के रालोद संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत होने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह से पहले अनिल दुबे ने पार्टी नेताओं के साथ भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
अपने संबोधन में अनिल दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल दुबे के संसदीय बोर्ड में शामिल होने से पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने इसे उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और समर्पण का सम्मान बताया। समारोह में रविन्द्र सिंह पटेल, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, अम्बुज पटेल, आर.एन. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।






