Search
Close this search box.

आगरा में सनसनी: पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन तक गुमशुदगी का रचा नाटक

आगरा । में एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद बाथरूम पर प्लास्टर कर दिया ताकि किसी को शक न हो। महिला करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक करती रही और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस पुराने प्रकरण की सत्यापन प्रक्रिया के लिए घर पहुंची। पूछताछ के दौरान महिला के व्यवहार पर संदेह हुआ। मृतक के भाई की सूचना के आधार पर पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें