वाराणसी । 3 जुलाई जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (IBF) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ,, पंचामृत उत्सव 2026,, का शुभारंभ सेवा, संस्कार और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। पहले दिन का आयोजन ,, सेवा से सिद्धि,, विषय को समर्पित रहा, जिसके तहत समाजसेवा, शिक्षा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल में मरीजों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट कर की गई। संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य का अस्पताल प्रबंधन ने स्वागत करते हुए JSK परिवार को सम्मानित किया।
इसके बाद नाटी इमली स्थित SDV इंग्लिश स्कूल में ,,Young lndia,, अभियान के अंतर्गत ,, रिश्ते ही पूजी है,, विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को खेल-खेल में नैतिक मूल्यों, संस्कार और जीवन कौशल की शिक्षा दी गई। विद्यालय प्रशासन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
दिन का समापन दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में आयोजित ,, दिव्य मां लक्ष्मी पूजन,, के साथ हुआ, जहां महिला सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सेवा, संस्कार, स्नेह और श्रद्धा का संदेश दिया।
JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पंचामृत उत्सव समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा के समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से JSK सेवा को ही पूजा मानकर कार्य कर रहा है और इस उत्सव के माध्यम से काशीवासियों तक सेवा और संस्कार का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।






