Search
Close this search box.

बैजलपुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे व चाकूबाजी में आठ घायल, छह रेफर

बलिया । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर ग्राम सभा में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और चाकूबाजी भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि एक भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह एक पक्ष विवादित जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

घायलों में एक पक्ष के हृदयनारायण सिंह, राजकरण सिंह, अर्जुन सिंह और अनिल सिंह तथा दूसरे पक्ष की गुड़िया सिंह, संतोष सिंह, सूरज सिंह और गौरीशंकर शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हृदयनारायण सिंह, राजकरण सिंह, अर्जुन सिंह, गुड़िया सिंह, संतोष सिंह और सूरज सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें