Search
Close this search box.

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का भव्य समापन, सेवा, संस्कार और आस्था का बना अद्भुत संगम

वाराणसी । 5 जुलाई 2026 जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का रविवार को भव्य समापन हुआ। उत्सव के तीसरे दिन सुबह बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में JSK परिवार ने दर्शन-पूजन कर सेवा और आस्था का संदेश दिया। इसके बाद शाम 6 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री और उनके टपति हिमालय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में वाराणसी के लगभग एक हजार परिवारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, संस्कृति, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कारों की झलक देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी संदेशों का आनंद लिया।

इस अवसर पर जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता (एजीआर) सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार और जनकल्याण के क्षेत्र में JSK द्वारा पिछले 16 वर्षों से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भव्य आयोजन के साथ ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का सफल समापन हुआ, जिसने सेवा, आस्था और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश पूरे शहर को दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें