बलिया । से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रेस वार्ता में कहा कि बैंक में पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण जो कार्य प्रभावित हो रहे थे उन्हें शीघ्र नियुक्तियों के माध्यम से पूरा किया जाएगा जिससे बैंक के कार्यों में सुगमता आएगी और सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक पूरे पूर्वांचल में अपनी अग्रणी पहचान स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी सदस्य समितियों, सहकारी संघों, क्रय विक्रय समितियों तथा वेतनभोगी सहकारी समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों से आगामी बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।
यह बैठक कुंवर उपवन लॉन 2 में 10 तारीख को सुबह 11 बजे आयोजित होगी जिसमें उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जी पी एस राठौर मुख्य अतिथि तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सहकारी विकास और जनहित में निरंतर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिया है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








