Search
Close this search box.

जन-कल्याण व सुख-समृद्धि के लिए महाराज बाबा मठिया में विशेष पूजन, आज विशाल भंडारे का आयोजन: सूर्यभान सिंह

बलिया । जनपद में (बैरिया): भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को बैरिया स्थित सिद्ध पीठ महाराज बाबा मठिया में जन-कल्याण, सुख-समृद्धि और क्षेत्रवासियों के संकटों के निवारण के लिए विशेष पूजन-अर्चन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराज बाबा मठिया आस्था का प्रमुख केंद्र है और ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता।

सूर्यभान सिंह ने कहा कि उनके मन में यह संकल्प आया कि बैरिया के अभिभावकों, भाइयों, बहनों और समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन से कष्ट, संकट और परेशानियां दूर हों तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। इसी भावना के साथ इस “संकट हर” आयोजन की शुरुआत की गई है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना में भाग लेने तथा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। उनका कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की खुशहाली, आपसी भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें