वाराणसी । शिवपुर थाना क्षेत्र में होटल Aadrika (रोटी ढाबा) के सामने सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका अशोक विहार कॉलोनी की निवासी बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।








