Search
Close this search box.

ओपी राजभर का शिवपाल यादव को खुला ऑफर, बोले— ‘हमारे साथ आइए, पद भी मिलेगा और पूरा सम्मान भी’

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शिवपाल को सपा में हुए कथित अपमान की याद दिलाते हुए उन्हें अपने साथ आने का खुला निमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद शिवपाल को न प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और न ही नेता प्रतिपक्ष, जबकि उन्हें सम्मान मिलना चाहिए था। राजभर ने दावा किया कि सपा में खुलकर बोलने की आजादी नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिवपाल लंबे समय से भाजपा के साथ जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन सकी।

अपने पोस्ट में राजभर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि “आज रात कॉल कीजिएगा, पूरा ऑफर बता दूंगा, दिन में नहीं क्योंकि हम पिछड़े, दलित और शोषित समाज के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं।” उन्होंने अंत में कहा कि शिवपाल सम्मानित नेता हैं और उन्हें इस तरह की “डॉट-डॉट” वाली भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें