Search
Close this search box.

14 वर्षीय पियूष कुमार सेठ लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

वाराणसी । के लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी कोटवा निवासी अनिल कुमार सेठ ने अपने 14 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार सेठ के लापता होने की सूचना दी है। परिजनों के अनुसार, पियूष 3 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से अपनी मां के पास भट्टी, लोहता जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से घर वापस नहीं लौटा।

परिवार ने भट्टी सहित रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को पियूष के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना देकर परिवार की मदद करें।

Leave a Comment

और पढ़ें