Search
Close this search box.

विद्यालय में घुसकर शिक्षिका की चेन लूट, छात्र के प्रवेश के बहाने पहुंचे बदमाश

बलिया । के भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम टोला टंडवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सहायक अध्यापिका अनुपमा सिंह के साथ दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक छात्र के प्रवेश की जानकारी लेने के बहाने विद्यालय में पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र की ओर भागे हैं। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें