Search
Close this search box.

संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर 11 रेलकर्मी सम्मानित, डीआरएम आशीष जैन ने दिया Excellence Award

वाराणसी । यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन में बेहतर योगदान देने वाले वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार को Excellence Award प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान मई 2026 माह में संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल मुख्यालय स्थित भारतेंदु सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल के परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा जनसंपर्क विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने, रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, त्वरित निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी की भावना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से हर परिस्थिति में सजगता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मानित होने वालों में गुंजन कुमार, रामख्याली, संजीत कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार मिश्र, रीतु वर्मा, अभिषेक कुमार दुबे, संतोष कुमार, सचिन कुमार और रीना कुमारी सहित 11 कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, अजय सिंह समेत मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें