Search
Close this search box.

साइबर ठगी की रकम में बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित के खाते में वापस कराए 5112 रुपये

बलिया। थाना रेवती पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में ठगी की गई धनराशि में से 5112 रुपये वापस कराए हैं। रेवती वार्ड नंबर-04 निवासी पवन कुमार पटेल ने 19 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये स्थानांतरित कर लिए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में थाना रेवती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता से ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया और न्यायालय के आदेश के बाद 5112 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।

धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता पवन कुमार पटेल ने थाना रेवती पुलिस और बलिया पुलिस का आभार जताते हुए प्रशंसा की। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजकेसर सिंह, उपनिरीक्षक सचिन सरोज, उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह सहित साइबर टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें