बलिया । थाना रेवती पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम ने कार्रवाई की। नवकागांव दयाछपरा निवासी प्रभाकर कुमार राम का INFINIX NOTE 30 5G मोबाइल थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था, जिसकी सूचना थाने में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की और करीब 15 हजार रुपये कीमत के मोबाइल को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार मोबाइल स्वामी को फोन सुपुर्द किया। मोबाइल मिलने पर प्रभाकर कुमार राम ने रेवती पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी राज केसर सिंह, उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल योगेंद्र और कांस्टेबल शिव प्रसाद शामिल रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








