Search
Close this search box.

राम मंदिर चढ़ावा व चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

बलिया । प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में राम मंदिर के चढ़ावा और चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नारेबाजी करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उमाशंकर पाठक ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए तथा निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।

पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि चढ़ावा और चंदा चोरी जैसे मामलों से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी और सिनेमा रोड होते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर तक मार्च निकाला। वहां हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रदर्शन में पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें