बलिया। /रसड़ा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दल जहां संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं, वहीं समाजसेवी, व्यवसायी एवं पत्रकार मतलूब अहमद ने चुनाव लड़ने के संकेत देकर क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि रसड़ा लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से पीछे है और पूर्व जनप्रतिनिधि क्षेत्र की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके। उन्होंने दावा किया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनका कहना है कि वे वादों नहीं, बल्कि काम की राजनीति में विश्वास रखते हैं।
उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित कराने का संकल्प भी दोहराया। मतलूब अहमद की बढ़ती सक्रियता से रसड़ा की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों, राजनीतिक दलों और विश्लेषकों के बीच उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजर उनके आगामी जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर टिकी हुई है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








