Search
Close this search box.

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

बलिया । प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया की ओर से सोमवार को सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे से जुड़े आरोपों की जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावे और चंदे से जुड़ी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, गुदरी बाजार, लोहापट्टी और सिनेमा रोड होते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर सुधीर राय, ओमप्रकाश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, पुनीत पाठक, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश, अनुपमा सिंह, अबुल फैज, उषा सिंह, रेखा तिवारी, नेहा देवी, पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें