Search
Close this search box.

दुल्हीपुर में सड़क चौड़ीकरण बना परेशानी का कारण, बारिश के बीच घंटों जाम में फंसे लोग

चन्दौली । दुल्हीपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। इसी बीच हुई बारिश ने राहगीरों, बाइक सवारों और यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। लोग बारिश में भीगते हुए जाम से निकलने का इंतजार करते रहे।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल या वैकल्पिक यातायात व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी यातायात प्रबंधन, निर्माण कार्य में तेजी और जाम से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें