मिर्जापुर । जनपद की पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत दिव्या मित्तल तीन दिवसीय शासकीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वह जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी।
साथ ही संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। अपने जिलाधिकारी कार्यकाल में दिव्या मित्तल जनसरोकारों, त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के कारण काफी लोकप्रिय रहीं। पेयजल, विद्युत, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर उन्होंने हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया।
उनके सरल, सौम्य और सहज व्यवहार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी विशेष पहचान बनाई। उनके मिर्जापुर आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और लोग इसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दौरा मान रहे हैं।









