Search
Close this search box.

बाढ़ से पहले गंगा पार चला वृहद स्वच्छता अभियान, एक टन कचरा हटाया

वाराणसी । सावन और संभावित बाढ़ को देखते हुए नगर निगम एवं नमामि गंगे की संयुक्त टीम ने बुधवार को गंगा पार रेतीले क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब एक टन कचरा हटाकर गंगा को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

टीम ने रेत पर फैले कपड़े, पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, डायपर, पूजन सामग्री और निर्माल्य एकत्र कर विशेष नावों के माध्यम से निस्तारण प्लांट भेजा, ताकि जलस्तर बढ़ने पर यह कचरा गंगा के मुख्य प्रवाह में न पहुंचे।अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा तट पर आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि गंगा हमें जीवन और आस्था देती है, इसलिए

Leave a Comment

और पढ़ें