Search
Close this search box.

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, सिंचाई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

गाजीपुर । जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में बुधवार को खेत की सिंचाई के दौरान पंपसेट चालू करते समय करंट लगने से 40 वर्षीय किसान रणधीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि पंपसेट में विद्युत करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक रणधीर सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

उनके परिवार में पत्नी निशा, दो बेटियां कशिश और अंजलि तथा एक बेटा राज है। सूचना पर पहुंची मरदह थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें