Search
Close this search box.

बांसडीह में पुलिस मुठभेड़: बिजली तार चोरी गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बलिया । जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बांसडीह पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात ग्राम हुसैनाबाद में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में धर्मेंद्र कुमार (31) निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ 2/3 जुलाई तथा 4/5 जुलाई 2026 की रात हुसैनाबाद में सरकारी बिजली के तार चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और तार काटने का कटर बरामद किया। चोरी के तार से लदा पिकअप वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

मौके से विश्वकर्मा तुरहा, नितेश पटेल, दीपक साहू तथा एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया गया। विश्वकर्मा के पास से अवैध चाकू तथा दीपक के पास से .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें