Search
Close this search box.

शिवगंगा सुपरफास्ट के रेक का डीआरएम ने किया संरक्षा निरीक्षण, अनुरक्षण गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

वाराणसी । में यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं निर्बाध रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो में गाड़ी संख्या 12559 बनारस–नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रेक का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, मंडल यांत्रिक इंजीनियर विनीत रंजन, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा प्रणालीयो की बारीकी से जांच

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक बाइंडिंग, FIBA सिस्टम, FSDS (फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम), एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) सिस्टम, आईसी स्लाइडिंग दरवाजों की कार्यप्रणाली, ब्रेक कैलीपर्स, ब्रेक सिलेंडर, डर्ट कलेक्टर, लुब्रिकेशन और आइसोलेशन सहित विभिन्न तकनीकी प्रणालियों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से अनुरक्षण प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी भी प्राप्त की।

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

डीआरएम आशीष जैन ने निर्देश दिया कि सभी कोचों का अनुरक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अनुरक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। नियमित जांच, सतत निगरानी और उत्कृष्ट अनुरक्षण से ही यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें