वाराणसी । में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भाजपा और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग करते हुए महासचिव चंपत राय और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
रागिनी नायक ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण के बजाय चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए।
उन्होंने सवाल उठाया, “क्या हिंदू-मुस्लिम किए बिना राम मंदिर के चंदा चोरों को भी नहीं पकड़ा जा सकता?” कांग्रेस ने पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।










