Search
Close this search box.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जज हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

वाराणसी । सामने घाट स्थित जज हाउस में भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गौरव रक्षा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सिंह रहे। इस अवसर पर श्रीकांत पांडे सहित ब्रजेश पाठक, कान्हा पांडे, सुमित मिश्रा, अमित पांडे, शैलेश गुप्ता, प्रियमदा मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, अर्चना पांडे, माधवी वर्मा, अंजलि भट्ट, जयंती जायसवाल, नेहा श्रीवास्तव, अंजलि श्रीवास्तव एवं आशा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने निरंतर पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें