Search
Close this search box.

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शिवपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा, 5 नामजद सहित 20-25 अज्ञात पर FIR

वाराणसी । जनपद में बाउंड्रीवाल विवाद को लेकर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शिवपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर दर्ज एफआईआर में 5 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना 7 जुलाई की शाम की बताई जा रही है।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में सत्यभामा सिंह, गजेंद्र सिंह, धीरज सिंह उर्फ बच्चा और प्रतीक सिंह उर्फ रौनक सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 से 25 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

शिवपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें