Search
Close this search box.

चुनार रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पहचान कराने की अपील

मिर्जापुर । चुनार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के निकट 16 जुलाई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन मास्टर, चुनार से प्राप्त मेमो के आधार पर संबंधित पुलिस एवं जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

हरे रंग सैंडो बनियान से पहचान की उम्मीद

मृतक ने हरे रंग की सैंडो बनियान पहन रखी थी, जिस पर अंग्रेजी में “PASSION” लिखा हुआ है। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में पिछले एक-दो दिनों से लगभग 35 वर्षीय कोई व्यक्ति लापता है और उसका हुलिया उक्त विवरण से मिलता है, तो तत्काल चुनार जीआरपी, स्थानीय पुलिस थाना या रेलवे स्टेशन मास्टर, चुनार से संपर्क करें। शव की पहचान कराने के लिए सूचना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें