Search
Close this search box.

कीमो के दौरान बाल झड़ने की समस्या होगी कम, एपेक्स हॉस्पिटल में उन्नत स्कैल्प कूलिंग सुविधा शुरू

वाराणसी । एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए कीमोथेरेपी के दौरान बालों का झड़ना कम करने वाली अत्याधुनिक स्कैल्प कूलिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। एडवांस्ड इम्यूनोथेरेपी एवं कीमो केयर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. ए.के. खन्ना, पूर्व विभागाध्यक्ष, शल्य चिकित्सा विभाग, आईएमएस बीएचयू तथा प्रो. डॉ. एस. प्रधान, पूर्व निदेशक, महामना कैंसर संस्थान ने सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल एवं डॉ. अंकिता पटेल उपस्थित रहीं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्कैल्प कूलिंग तकनीक कीमोथेरेपी के दौरान बालों के झड़ने को कम करने में सहायक होगी। इससे मरीजों के आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, गरिमा और मानसिक मनोबल को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में डॉ. अंकिता पटेल द्वारा लिखित एनएबीएच के तीन संस्करणों का भी विमोचन किया गया। चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि मरीजों को आधुनिक उपचार के साथ उनकी मानसिक सेहत और जीवन गुणवत्ता का संरक्षण भी अस्पताल की प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें