Search
Close this search box.

वाराणसी में सौभाग्य दीप हॉस्पिटल एंड सर्जरी सेंटर का शुभारंभ, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रवासियों को अब बेहतर और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वाराणसी में ‘सौभाग्य दीप हॉस्पिटल एंड सर्जरी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित विधायक सुनील पटेल ने अस्पताल प्रबंधन को नई पहल के लिए बधाई दी।

अस्पताल में समाज के सभी वर्गों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यहां प्रसिद्ध सामान्य एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. एसके मिश्रा, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विकास द्विवेदी व डॉ. सक्षम श्रीवास्तव, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय झा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. विश्वकर्मा तथा कैंसर सर्जन अजय कुमार सहित अनुभवी चिकित्सकों की टीम सेवाएं देगी।

अस्पताल में आधुनिक जांच, उपचार और सर्जरी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। स्थानीय निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि अस्पताल खुलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक के साथ सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें