मिर्जापुर । अहरौरा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से मकान ढहने और मलबे में दबकर हुई मौतों के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मृतक परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से मृतक परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री के पहुंचने से पूर्व क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी मृतक परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विधायक ने भी शासन से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों के आश्वासन से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिली।
रिपोर्टिंग अनुप कुमार।








