Search
Close this search box.

सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने घाटों और मार्गों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज रजा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ददरी घाट, कलेक्टर घाट और चितनाथ घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन मार्गों का भी निरीक्षण कर सड़क, प्रकाश, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें