Search
Close this search box.

एनएच-39 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक बैगा धाम के समीप एनएच-39 पर गुरुवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (35) पुत्र शिवप्रसाद निवासी देवड़ी और अंकुर (25) पुत्र छट्ठू निवासी देवड़ी के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि अखिलेश अपने ससुराल से लौट रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, महुआ के पेड़ों वाले इस क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें