Search
Close this search box.

तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

राजातालाब । तहसील बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को प्रस्तावक मनीष कुमार सिंह के प्रस्ताव पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शनिवार को संपूर्ण दिवस सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी शांतनु कुमार सिंह सिंगसवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

अधिवक्ताओं के धरने को समर्थन देने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से वह दुखी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले का सुखद निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम जी सिंह पटेल, सरजीत भारद्वाज, छेदी लाल यादव, पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, बाबर अली साबरी, विश्वजीत श्रीवास्तव, काशीनाथ पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें