Search
Close this search box.

कामजी गोड़ की मौत का मामला गरमाया, सपा ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा; आरोपी पक्ष ने राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

बलिया । जनपद के रेवती थाना क्षेत्र में कामजी गोड़ की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सपा ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, आरोपी ग्राम प्रधान के भाई विक्की सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज है, जो उनके भाई की निर्दोषता साबित करता है।

उनका कहना है कि घटना के समय आरोपी प्रधान गांव में मौजूद नहीं थे और उन्होंने पुलिस को कोई फोन भी नहीं किया। विक्की सिंह ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अब पुलिस जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें