Search
Close this search box.

बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान, चार प्रतिष्ठानों पर मिले किशोर श्रमिक

गाजीपुर । जनपद के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली के निर्देश एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के तहत विशेष चिह्नांकन अभियान चलाया गया। शुक्रवार को विकास खंड देवकली के सैदपुर क्षेत्र में गठित टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों की जांच में चार किशोर श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए उन्हें बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही भविष्य में किसी भी बाल या किशोर श्रमिक से कार्य न कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार राजपूत, ज्ञानेन्द्र सिंह तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के एसआई दिनेश चंद्र पटेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें