Search
Close this search box.

साहब, नमकीन खरीद लो… घर में राशन नहीं है” — 8 साल की मासूम की पुकार पर पसीजा वाराणसी पुलिस का दिल

वाराणसी । इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता—इस कहावत को वाराणसी पुलिस ने अपने मानवीय कार्य से सच साबित कर दिया। तेलियाबाग पुलिस चौकी पर नमकीन बेचने पहुंची 8 वर्षीय मासूम रेशमा ने पुलिसकर्मियों से भावुक होकर कहा, “साहब, नमकीन खरीद लो, घर में राशन नहीं है।” बच्ची की यह बात सुनकर खाकी का दिल पसीज गया।

पुलिसकर्मियों ने न केवल मासूम को भरपेट डोसा खिलाया, बल्कि उसके परिवार के लिए पूरे महीने का राशन भी उपलब्ध कराया। इसके बाद बच्ची को ससम्मान ई-रिक्शा से उसके घर भेजा गया। वाराणसी पुलिस के इस संवेदनशील और मानवीय प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें