Search
Close this search box.

नियमित मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट कर्मियों का एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य बहिष्कार का ऐलान

लखनऊ । नियमित मानदेय के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति न मिलने से नाराज प्रदेश के पैरावेट पशुमित्र, लेमैन इन्सीमीनेटर एवं मैत्री कर्मियों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया है। संगठन के जिला महामंत्री अमन चौबे ने बताया कि कर्मी पिछले कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्षरत हैं।

उन्होंने कहा कि 14 जुलाई 2025 को संबंधित मंत्री द्वारा नियमित मानदेय को लेकर आश्वासन दिया गया था। इसके बाद कार्यवृत्त के आधार पर प्रमुख सचिव ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा 13 जनवरी 2026 को नियमित मानदेय का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया, लेकिन अब तक इस पर कोई प्रभावी निर्णय नहीं लिया गया है।

संगठन का आरोप है कि बार-बार पत्राचार और अनुरोध के बावजूद शासन स्तर पर कार्रवाई न होने से प्रदेशभर के कर्मियों में भारी आक्रोश है। चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक मानदेय को लेकर निर्णय नहीं हुआ तो 5 अगस्त को पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें