Search
Close this search box.

कठकुइयाँ स्टेशन पर पाटलिपुत्र–गोरखपुर मेल एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू

वाराणसी। 27 जुलाई यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 15079/15080 पाटलिपुत्र–गोरखपुर–पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस का कठकुइयाँ रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू कर दिया है। रविवार देर शाम आयोजित समारोह में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा सहित रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कठकुइयाँ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने यात्रियों से अधिक से अधिक वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की, ताकि यात्रियों की संख्या और उपयोगिता के आधार पर प्रायोगिक ठहराव को स्थायी बनाया जा सके।

रेल अधिकारियों के अनुसार 15079 मेल एक्सप्रेस कठकुइयाँ स्टेशन पर रात 21:21 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 21:23 बजे रवाना होगी। वहीं 15080 गोरखपुर–पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस सुबह 05:16 बजे पहुंचेगी और 05:18 बजे प्रस्थान करेगी। इस सुविधा से विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को गोरखपुर व पाटलिपुत्र के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें