बलिया । रसड़ा नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने अपने छठवें सहयोग अभियान के तहत प्रतापगढ़ के दिवंगत सदस्य जमालुद्दीन अंसारी की नामिनी एवं पत्नी नसरीना बानो के खाते में 10 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग संगठन के सदस्यों द्वारा मात्र 50-50 रुपये के अंशदान से जुटाया गया, जिसने संगठन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
एनएससीटी के बलिया जिलाध्यक्ष उमेश राम कन्नौजिया ने बताया कि इस मानवीय सहयोग में बलिया जनपद के 895 सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य “हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा” की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों के नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं संविदाकर्मियों को आर्थिक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थापक विवेकानंद, सह संस्थापक सुदेश पांडेय, संजीव रजक, संगठन मंत्री अंकिता शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश सचिव सन्नी सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष वेद निमेष सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को दिया।
साथ ही बलिया इकाई के जिलामंत्री महिमा पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, आईटी सेल प्रभारी सबीहा नूर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रानी पांडेय, जिला मंत्री उत्तम कुमार, प्रवक्ता अमृत कुमार सिंह तथा मीडिया प्रभारी राहुल कुमार के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि एनएससीटी भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।






